best news portal development company in india

जल गंगा संवर्धन अभियान

SHARE:

 दीवार लेखन कर जल संरक्षण का दिया जा रहा है संदेश

इक़बाल खत्री 

        खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया है। जल संरक्ष्ण का यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत आम जन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिए खरगोन जिले में जन अभियान परिषद द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि जल ही जीवन है इसे व्यर्थ न बहायें। जल मानव के साथ ही सभी प्राणियों की जीवन रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए तालाब, स्टापडेम, कंटूर ट्रेंच बनाने एवं बड़ी संख्या में पौधारोपण का संदेश दिया जा रहा है। जन अभियान परिषद द्वारा गोगांवा विकासखंड के ग्राम लाखी में ग्रामीणों को बताया गया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा हम सब को मिलकर करना चाहिए। जल स्त्रोंतों के आसपास सफाई रखें और उन्हें गंदा न होने दें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *