ad
best news portal development company in india

दावोस में बिल गेट्स ने भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ की, केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने ट्विटर पर दी जानकारी

SHARE:

कोरोना वायरस ने दुनियाभर के लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त करके रख दी, शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जिस पर कोरोना का असर न हुआ हो। जब कोरोना ने दुनिया में दस्तक दी थी तो कोई नहीं जानता था कि इसका क्या इलाज है। सबकी निगाहें उस समय बस वैक्सीन पर थी कि जल्दी वैक्सीन बने तो कोरोना से बचा जाए। दुनिया में भारत उन देशों में शामिल है जिसने न केवल जल्दी वैक्सीन बना ली बल्कि दूसरे देशों को भी वैक्सीन दी। आज उसी का नतीजा है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक बिल गेट्स ने भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ की है।
दरअसल स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ एक बैठक के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के टीकाकरण अभियान की सराहना की। इसकी जानकारी खुद मंडाविया ने ट्विटर पर दी। 
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *