ad
best news portal development company in india

पुलिस लाइन धार में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, हवाई हमले से बचाव और आपातकालीन तैयारियों का किया अभ्यास

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

ब्लैकआउट से लेकर सुरक्षित निकासी और खोज-बचाव तक की गतिविधियों का हुआ प्रदर्शन, पुलिस-होमगार्ड सहित विभिन्न विभागों ने लिया भाग।

धार। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम 7 बजे पुलिस लाइन धार में द्वितीय सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले जैसी संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिले की तैयारियों को परखना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करना रहा।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट व्यवस्था, सुरक्षित स्थानों पर लोगों की निकासी, खोज एवं बचाव तथा घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने का व्यावहारिक अभ्यास किया गया।
इस दौरान पुलिस विभाग, होमगार्ड, सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, एसडीआरएफ, चिकित्सा एवं फायर विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आर.पी. मीना, रक्षित निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इस प्रकार के अभ्यास को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई