धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
₹72,060 नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 07 मोटरसाइकिलें जप्त
बालीपुर जंगल में खेत पर चल रही जुए की फड़ पर मनावर पुलिस एवं चौकी सिंघाना की संयुक्त दबिश
जुआ खिलवाने एवं नाल काटने वाले 08 आरोपी फरार, तलाश जारी।
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में दिनांक 27.10.2026 को बालीपुर क्षेत्र में जुए की फड़ पर दबिश दी गई कार्यवाही
थाना प्रभारी मनावर को बालीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मुखबिर तंत्र से जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि बालीपुर-भग्यापुर रोड स्थित खेत एवं जंगल क्षेत्र में जुआ खिलाया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद थाना मनावर एवं चौकी सिंघाना की पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने खेत की झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुए की फड़ से कुल ₹72,060 नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 07 मोटरसाइकिलें जप्त कीं।
दबिश के दौरान जुआ खिलवाने एवं जुए की नाल काटने में संलिप्त बताए गए कुछ व्यक्ति खुले स्थान का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण
- धर्मेन्द्र पिता बालिया, उम्र 37 वर्ष, निवासी बालीपुर।
- कपिल पिता नारायण पाटीदार, उम्र 44 वर्ष, निवासी बालीपुर।
- सुनील पिता बदु मानकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी बालीपुर।
- संजय पिता मानसिंह भिलाला, उम्र 32 वर्ष, निवासी अवल्दामान।
- संतोष पिता भीमसिंह भिलाला, उम्र 35 वर्ष, निवासी अवल्दामान।
- संजय पिता देवदास पाटीदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी बालीपुर।
- हुकुम पिता जलाल भिलाला, उम्र 35 वर्ष, निवासी सनमोड़।
- दिलीप पिता बाबूलाल सिर्वी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बालीपुर।
- जगदीश पिता पुराजी सिर्वी, उम्र 59 वर्ष, निवासी बालीपुर।
- दीपक पिता बद्रीलाल बलाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी रणगांव, जिला बड़वानी। जप्त मशरुका नगद राशि ₹72,060
ताश के पत्ते 52
मोटरसाइकिलें 07 फरार आरोपीगण - अजय मालवीय, निवासी बालीपुर।
- महेन्द्र मालवीय, निवासी बालीपुर।
- गजराज पाटीदार, निवासी बालीपुर।
- संतोष चोयल पिता हिरालाल, निवासी बालीपुर।
- मालसिंह पिता गोकुल रावत, निवासी टेमरनी।
- गौरव पिता महेश पाटीदार, निवासी अण्बाड़ा, थाना कुक्षी।
- विजय पिता बाबू देवड़ा, निवासी बालीपुर।
- कालू पिता सीताराम भिलाला, निवासी सनमोड़।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टे से संबंधित प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक अनुप बघेल, उप निरीक्षक रानी राठौर, सहायक उप निरीक्षक सुखदेव अलावे, प्रधान आरक्षक 638 ललित कुमरावत, आरक्षक 468 सुनील डावर, आरक्षक 72 चैनसिंह बघेल, आरक्षक 1086 कमल सोलंकी, आरक्षक 303 शोभाराम खरते एवं आरक्षक 286 राकेश का सराहनीय योगदान रहा।
धार पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





