ad
best news portal development company in india

कपास खरीदी शुरू न होने पर 6 अक्टूबर से जिले की मंडियां बंद करने की चेतावनी

SHARE:

संवाददाता सलीम खान

खरगोन जिले के कसरावद में किसान मजदूर महासंघ म.प्र. के निमाड़ प्रांत अध्यक्ष जगदीश यादव ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसरावद को ज्ञापन सौंपकर जिले की मंडियों में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

महासंघ ने बताया कि जिला अध्यक्ष खरगोन द्वारा 18 सितंबर से CCI के माध्यम से MSP पर कपास खरीदी अनिवार्य करने की सूचना पूर्व में दी गई थी। लेकिन वर्तमान में जिले की सभी मंडियों में किसानों से MSP से 1200 से 2000 रुपए कम दाम पर कपास खरीदी कर लूट की जा रही है। न तो जिला प्रशासन और न ही CCI द्वारा खरीदी शुरू की गई है।

यही हाल मूंग, सोयाबीन सहित अन्य फसलों का भी है, जिसे व्यापारियों द्वारा लूटा जा रहा है और मंडी प्रशासन मूकदर्शक बना है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि कपास या अन्य उपज जिनिंग या अन्य व्यापारियों द्वारा खरीदी जाए तो मंडी उन व्यापारियों पर दंडात्मक कार्रवाई अनिवार्य रूप से करे। ऐसा नहीं होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ संगठन बड़े रूप में आंदोलन करेगा एवं दिनांक 6/10/2026 को सभी मंडियों में एक साथ तालाबंदी की जाएगी।

बाइट जगदीश यादव

बाइट जितेंद्र मंडलोई

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *