धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
डकैती में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल, देशी कट्टा एवं लोहे का कटर तथा ₹25,000 नगद जप्त
घटना में शामिल 05 अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी
घटना
दिनांक 20.09.2026 को फरियादी अनिल पिता सत्यनारायण मालवीया, निवासी ब्लॉक ऑफिस के सामने, डही द्वारा थाना डही पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा रात्रि में उसके बेडरूम के दरवाजे का नकुचा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा बेडरूम की अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डही में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 104/2026, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना के दौरान धारा 310(2) बीएनएस बढ़ाई गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं sdop कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना डही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं नगर डही की जनता के सहयोग से आरोपियों की पतारसी हेतु त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को संदेही/आरोपी
- पानसिंह पिता मंगु अमलियार, जाति भील, निवासी ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार।
- मेहरू उर्फ मेहरसिंह पिता खेलु अलावा, जाति भील, निवासी ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार।
- रायसिंह पिता सेकड़िया भुरिया, जाति भील, निवासी ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार।
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों मोहन निवासी गुड़ा, थाना टांडा, तथा जालम पिता नेतिया, महेश पिता हरसिंह, दीपक पिता बिशन एवं हारू पिता भंगड़ा, निवासीगण ग्राम कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार के साथ मिलकर वारदात करना बताया।
जप्त मशरुका
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से—
- 03 मोटरसाइकिलें – घटना में प्रयुक्त
- 01 देशी कट्टा
- 01 लोहे का कटर
- ₹25,000/- नगद
जप्त किए गए हैं।
प्रकरण में फरार आरोपी मोहन, जालम, हारू, महेश एवं दीपक की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं शेष नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी मेहरसिंह उर्फ मेहरू थाना तिरला, थाना टांडा एवं थाना राजगढ़ के पूर्व के अपराधों में भी फरार था।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में सउनि. थानसिंह जमरा, प्रआर. राकेश डावर, प्रआर. बसंत रावत, प्रआर. भारतसिंह, प्रआर. चन्दरसिंह, प्रआर. नवलसिंह, आर. संजय, आर. संदीप, आर. भूपेन्द्रसिंह, आर. सौरभ, आर. अम्बाराम एवं आर. सुमीत तथा नगर डही की जनता का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।





