ad
best news portal development company in india

राजगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी की 3 बाइक बरामद।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़ ( धार )

एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में | ₹2.25 लाख का मशरूका जप्त।

राजगढ़/  राजगढ़ नया बस स्टैंड से अलग-अलग समय पर चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलों के मामले में राजगढ़ पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों बाइक बरामद कर लीं।
पुलिस अधीक्षक धार द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
15 सितंबर 2026 को श्रीमाया होटल के सामने से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बदमाश मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते दिखाई दिए।
 सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ और एक बाल अपचारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलें धक्का देकर ले जाते हुए पकड़ा।
पूछताछ में दिनेश ने एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल को मोहनखेड़ा हेलीपैड के पास छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीसरी बाइक भी बरामद कर ली।
💰 कुल ₹2.25 लाख का मशरूका बरामद ▪️ बजाज मोटरसाइकिल — ₹95,000
▪️ हीरो होंडा डीलक्स — ₹60,000
▪️ हीरो होंडा डीलक्स — ₹70,000
⚖️ आरोपी दिनेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
👏 कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:
उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, नरेश कोटे, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, रईस पठान, आरक्षक जयेंद्र जादौन, दिलीप डुडवे एवं सैनिक जगदीश कच्छावा। कि सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *