धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं नगदी राशि जप्त।
आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा संपूर्ण जिले में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल बेलापुर तथा एसडीओपी श्री अरविंद सिंह तोमर के निर्देशन में दिनांक 08.09.2026 को थाना कानवन क्षेत्र में मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस थाना कानवन टीम द्वारा नई बिड़वाल स्थित चाय की दुकान पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 04 व्यक्तियों को अवैध रूप से सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं नगदी राशि जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।
थाना कानवन पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, उप निरीक्षक अजय वर्मा, प्रधान आरक्षक रामेन्द्र चौहान, आरक्षक नवीन, आरक्षक भगवती एवं आरक्षक अजय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





