ad
best news portal development company in india

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंधवानी में शुरू किया गणेश प्रतिमाओं का वितरण,

SHARE:

बच्चों की मांग पर स्कूल के लिए बोरिंग और खेल सामग्री तत्काल स्वीकृत

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने बुधवार से अपने विधानसभा क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का वितरण शुरू कर दिया है। इस दौरान दौलतपुरा स्कूल के पास बच्चों का स्नेह देखकर उन्होंने अपना काफिला रोका और आत्मीय संवाद किया, जहां नन्हे-मुन्नों ने उनसे स्कूल भवन, पीने के पानी के लिए बोरिंग और खेलकूद की सामग्री की मांग की। सिंघार ने बच्चों की इन बुनियादी जरूरतों को तुरंत स्वीकार कर लिया, जिससे बच्चों और शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

​17 सालों से जारी है परंपरा

उमंग सिंघार पिछले 17 वर्षों से लगातार क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का वितरण करते आ रहे हैं। इस बार इस सामाजिक व धार्मिक परंपरा की शुरुआत उन्होंने बुधवार को सलकनपुर से की। सलकनपुर में जाट धर्मशाला में पंखे लगवाने के लिए उन्होंने 1,50,000 रुपये की राशि स्वीकृत की। इसके बाद वे दौलतपुरा पहुंचे, जहां स्कूली बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया और यहीं से प्रतिमाओं के वितरण की औपचारिक शुरुआत हुई।

दौलतपुरा के बाद उन्होंने भूतिबावड़ी और सिंधकुवा पहुंचकर भी गणेश समितियों को प्रतिमाएं भेंट कीं। इस वर्ष भी सिंघार द्वारा लगभग 1001 गणेश प्रतिमाएं भेंट की जाएंगी।

स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में सिंघार के इस जन-संवाद और त्वरित निर्णय लेने की शैली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों की मांगों पर तत्काल मुहर लगाकर उन्होंने एक बार फिर अपनी जन-हितैषी कार्यशैली का परिचय दिया है। वहीं गणेश प्रतिमाओं का वितरण कर सामाजिक व धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।

​गुरुवार का दौरा कार्यक्रम

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, गुरुवार को सिंघार सुबह 10 बजे धार से प्रस्थान कर गंधवानी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वे अपने इस दौरे के दौरान बलेड़ी, बावड़ीखोदरा और जीराबाद जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर श्री गणेश प्रतिमाओं का वितरण करेंगे और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *