ad
best news portal development company in india

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार 

धार  मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार बलराम जयंती के उपलक्ष्य में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन 02 सितम्बर 2026 को पीजी कॉलेज धार में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सावित्री ठाकुर केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, कृषि समिति अध्यक्ष अशोक डावरअन्य किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना जिला धार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कृषि उद्यानिकी मत्स्य पशुपालन कृषि अभियांत्रिकी कृषि विज्ञान केन्द्र धार सहकारिता कृष्णा फास्केम लिमी एन०जी०ओ० आगाखों द्वारा कृषि की लगाई गई स्टाल में कृषि से संबंधित लाभो के बारे एवं योजनाओ के बारे में प्रदर्शित किया गया। कार्यकम में लगभग 700 से अधिक किसानो ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री ठाकुर द्वारा किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि धार में अब रेल लाईन आ गई है। सिंचाई परियोजना आ रही है, पीएम मेगा पार्क का कार्य त्वरित गति से चल रहा है जो कि धार एवं धार जिले के किसानो के लिए विकास मे सहभागी होगा।
नीना वर्मा ने कहा कि म०प्र० सरकार किसानो के हित मे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है जिससे किसान अपनी आय में वृद्धि कर सशक्त हो रहा है।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि जिले में सिंचाई क्षेत्र बढने के साथ-साथ उत्पादन भी बढ रहा है किसान अपने उपज का मूल्य संर्वधन कर अधिक आय प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो । कार्यक्रम की रूप रेखा विजय चौरसिया उप संचालक कृषि जिला धार द्वारा रखी गई कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता कुमारी द्वारा किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई