ad
best news portal development company in india

ईद ए मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया!दही के मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति एवम् सलामी !

SHARE:

मांगीलाल वर्मा

नानपुर – दाऊदी बोहरा समाज द्वारा रसूलुल्लाह (स.अ.स.) की मिलाद के मसर्रत के मौके पर आज अल सुबह दाऊदी बोहरा मरकज़ से शहरगश्त (जुलूस) वालीमुल्ला ख़ुजेमाभाई राज की सदारत में निकाला गया,
जुलूस में मु. कैज़ारभाई दाऊदी, शेख़ हुसैनीभाई मर्चेंट, शेख़ शाकिरभाई जाना, शेख़ हुसैनीभाई राज, शेख़ शब्बीरभाई खयड़ीवाला, शेख इक़बालभाई राज, शब्बरभाई बांसवाडावाला, खुजैमाभाई मर्चेंट, के साथ नानपुर के बोहरा समाजीगण बड़े बूढ़े, बच्चे अपनी वेशभुसा में कतारबद्ध उत्साह के साथ चल रहे थे, जुलूस के आगे नन्हे बच्चे साइकल को सजा कर तिरंगा झंडा लहराते हुए चल थे,, पीछ मिलादुनबी का बैनर लिए मुस्तनभाई मर्चेंट चल रहे थे!


जुलूस में चार चांद डही से आये मोहम्मदी स्काउट बैंड के द्वारा के लगाए गए जिसे सभी ने खूब सराहा!
स्काउट ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत धुन के साथ, मिलाद की मसर्रत में मदेह और नात की धुन बजाई जा रही थी,
ग्रामीणों के द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया एवं सभी समाजजनों ने ईद-ए-मिलादुनबी पर एक दुसरे को मुबारकबाद दी गई!
जुलूस ग्राम के प्रमुख मार्ग से होता हुवा बोहरा मरकज़ पहुंचा जहां पर मोहम्मदी स्काउट बैंड डही के मेज़र अब्बास अब्दुल्ला सेठ मोटरवाला ने पुलिश प्रशासन का प्रतिनिधित्व कर रहे उप थाना प्रभारी एवं जमात के मेंबररानो को सलामी दी गई पश्चात मरकज़ में ख़ुशी की मज़लिश की गई जहां पर संचालन करते हुवे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मु. शफ़क़त दाऊदी ने रसूलुल्लाह (स अ स) की मिलाद पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया, अंजुमन ए इज्जी जमात कमेटी के सेक्रेटरी हमज़ा मर्चेंट ट्रेजर ताहा दाऊदी, फखरुद्दीन खयड़ी ने सदर ए मजलिश वाली मुल्ला खुज़ेमाभाई के साथ पुलिश प्रशासन से आये अतिथियों का स्वागत करते हुए साल श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया, साथ ही डही मोहम्मदी स्काउट के मेज़र अब्बासभाई मोटरवाला का साल उड़ा कर स्वागत किया गया!


पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था और जुलूस में दिए गए सहयोग पर समाजजनों ने दिली आभार व्यक्त किया!
प्रोग्राम को शेख़ इक़बाल भाई राज ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम का संचालन मु. शफ़क़त दाऊदी ने एवम् आभार प्रकट मु. हुजैफाभाई राज ने किया!

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई