ad
best news portal development company in india

पत्नी की हत्या के आरोपी को 02 घंटे के भीतर मनावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
चरित्र शंका के चलते पत्नी के साथ लट्ठ से मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मृत्यु
घटना में प्रयुक्त लट्ठ एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य किए जप्त

घटना
दिनांक 16.08.2026 को ग्राम जाजमखेड़ी कालाभाटा से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी दुर्गेश पिता कैलाश मौर्य जाति मानकर, निवासी ग्राम जाजमखेड़ी कालाभाटा द्वारा चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी काजल के साथ बॉस के लट्ठ से मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ, पैर, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घायल काजल को तत्काल डायल-112 वाहन की सहायता से सिविल अस्पताल मनावर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे अग्रिम उपचार हेतु जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति दुर्गेश पिता कैलाश मौर्य के विरुद्ध थाना मनावर में अपराध क्रमांक 576/2026, धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री ब्रजेश मालवीय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक श्री राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश पिता कैलाश मौर्य जाति मानकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जाजमखेड़ी कालाभाटा, थाना मनावर को दिनांक 17.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बॉस का लट्ठ, घटनास्थल से खून आलूदा मिट्टी एवं सादा मिट्टी, तथा आरोपी द्वारा घटना के समय पहनी गई खून लगी जींस जप्त की गई है।

आरोपी को माननीय न्यायालय मनावर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

शेष कार्यवाही
प्रकरण में विवेचना जारी है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दुर्गेश पिता कैलाश मौर्य, जाति मानकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जाजमखेड़ी कालाभाटा, थाना मनावर, जिला धार l

जप्त मशरुका

घटना में प्रयुक्त आलाजरब बॉस का लट्ठ
घटनास्थल से खून आलूदा मिट्टी एवं सादा मिट्टी
आरोपी के घटना के समय पहने हुए खून लगे जींस के कपड़े सराहनीय कार्य
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, उनि गिलदार सिंह बघेल, उनि मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक 583 रणजीत सिंह, आरक्षक 741 कमलेश, आरक्षक 899 जितेंद्र एवं आरक्षक 286 राकेश मुवेल की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *