ad
best news portal development company in india

9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

SHARE:

जनसंपर्क खबर खरगोन

खरगोन 08 अगस्त 2026। प्रदेश के सभी जिलों में इस वर्ष भी 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।निर्देशों के अनुसार अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को बड़े पैमाने पर ‘तिरंगा बाइक रैली’ तथा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियां, तिरंगा यात्राएं, क्विज़, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा जनभागीदारी आधारित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।राज्य शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *