ad
best news portal development company in india

नवज्योति सेवा संस्थान का एजुकेशन मोटिवेशन सेमिनार गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में ससम्मान आयोजित

SHARE:

जनसंपर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन

खरगोन l स्थानीय लोकप्रिय चैरिटेबल एनजीओ नवज्योति सेवा संस्थान के तत्वावधान में दिनांक 08 अगस्त, 2026 को शनिवार प्रातः साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे बजे तक जुलवानिया रोड, बरूड़ फाटे के पास स्थित प्रख्यात शैक्षणिक संस्थान गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में एजुकेशन मोटिवेशन सेमिनार आयोजित किया गया l आज के इस प्रेरक सेमिनार के प्रमुख वक्ता प्रख्यात विद्वान शिक्षाविद दिलीप कर्पे सर ने कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 वीं तक के छात्र छात्राओं को शिक्षाप्रद उदाहरण के साथ अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को हर हाल में साधने के लिए टाइम मैनेजमेंट याने कि समय प्रबंधन का सर्वाधिक महत्व है, इसलिए आप सभी एक – एक क्षण का सदुपयोग करें, परीक्षा में तैयारी कैसे और कब करना है, कौनसा विषय उपयुक्त है, आपकी रुचि किस विषय में है, आप अपने आपको भविष्य में किस रूप में देखना चाहोगे, ये अभी इसी वक्त से आप सभी को तय करके अपने लक्ष्य के लिए पूरे मन से भीड़ जाना होगा l इसके बाद कर्पे सर ने विज्ञान 3 – डी, गणित, पर्यावरण , डेफिनेशन,मनोरंजन के पढ़ाई, भाषाओं पर मजबूत पकड़ के साथ ही और भी अन्य तथ्यों से रूबरू करवाया गया l मास्टर ट्रेनर रंजीता राठौड़ मैडम ने छात्रों को चाइल्ड साइकोलॉजी तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी बच्चों को अ उपने जीवन में कम एक पौधा लगाकर उसे एक बड़े पेड़ में तब्दील करना है, इसके साथ ही आप सभी को ग़लत संगति से दूर ही रहना हे, क्योंकि ये आपके पूरे लाइफ करियर को तबाह कर सकता है, इसलिए अच्छे सकारात्मक दोस्त बनाओ,अपने टीचर्स से अपनी जिज्ञासाओं को डिसकस करो, नशे से दूरी है जरूरी के अन्तर्गत बीड़ी, सिगरेट, तम्बाखू, शराब और अन्य मादक पदार्थ से हमें दूर ही रहना चाहिए l मंचासीन अतिथियों के लिए स्वागत भाषण सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधन विशेषज्ञ प्राचार्या सकीना बोहरा मैडम द्वारा दिया गया lइस आयोजन में रुपाली यादव मैडम, सुधा कर्मा मैडम, राज वर्मा सर, दामिनी कर्मा, अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं, स्कूल स्टॉफ, पेरेंट्स आदि उपस्थित रहे l समस्त एजुकेशन मोटिवेशन सेमिनार का संचालन नवज्योति सेवा संस्थान के संस्थापक लखनलाल पगारे ने किया तथा आभार स्कूल प्रबंधन की और से निशा पाण्डे मैडम ने व नवज्योति एनजीओ की और कार्यक्रम प्रभारी ललित बारे ने प्रकट किया l

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *