शेख नसीम। भोपाल / महानगर का रूप ले रही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद पूरे ज़ोर-शोर से जारी है भोपाल के हर इलाके में प्रशासन और नगर-निगम द्वारा अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है इसी क्रम में आज अब्बास नगर में अतिक्रमण अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। सड़क के दोनों और हुए अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता था और जाम लगता था जिसकी वजह से आमजन को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बारिश के बीच मौके पर उपस्थित रहकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।
इस दौरान प्रशासनिक अमले ने अतिक्रमणकारियों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा।





