शेख़ नसीम। भोपाल / मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 34, 35, 42 एवं 43 के संयुक्त तत्वावधान में नीलम पार्क में आयोजित ‘MLA वुमन समर उत्सव कार्निवल’ में चारों वार्डों से पहुंचीं माताओं और बहनों ने खेल, मनोरंजन एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
खुशनुमा माहौल और उल्लास से भरपूर इस आयोजन में प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की खुशियां और भी दोगुनी हो गईं। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने योग्य रहा।





