ad
best news portal development company in india

थाना शाहजहांनाबाद पुलिस ने कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा को चाकू समेत गिरफ्तार किया…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस द्वारा शहर मे चाकू बाजो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद व उनकी टीम ने चाकू बाज को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 17.06.26 की शाम को वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशानुसार पुलिस टीमो को संदिग्धो की सघनता से चेकिंग करने हेतु रवाना किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप काला पाईप मदर इंडिया कालोनी शाहजहाँनाबाद भोपाल के पास संदिग्ध अवस्था मे घूमते मिले संदेही अरशद उर्फ बब्बा पिता अकरम मौलाना उम्र 28 साल निवासी भूत बंगला के पास एलजी शोरुम के सामने मदर इंडिया कालोनी शाहजहाँनाबाद भोपाल से तलवार बरामद की गई है जिसके विरूद्ध अप.क्र.345/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है आरोपी से अवैध धारदार हथियार खरीदने/बेचने के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-
अरशद उर्फ बब्बा पिता अकरम मौलाना उम्र 28 साल निवासी भूत बंगला के पास एलजी शोरुम के सामने मदर इंडिया कालोनी शाहजहाँनाबाद भोपाल
अपराधिक रिकार्ड- आरोपी अरशद उर्फ बब्बा के विरूद्ध पूर्व से मारपीट, गाली गलौच, अडीबाजी जैसे 13 अपराधिक प्रकरण दर्ज है।
बरामद सम्पत्ति- लोहे की धारदार तलवार ।
सराहनीय भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, सउनि.रमाशंकर खरे, आर.3116 खेम सिंह जाट व आर. 3405 प्रदीप शर्मा,आर.दीपेन्द्र सिंह बघेल की सराहनीय भूमिका रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *