शेख़ नसीम। भोपाल / आज मुस्लिम त्यौहार कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने थाना बाग सेवनिया पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अल्लाह की शान में कथित गुस्ताखी किए जाने के आरोप को लेकर आरोपी करण आदिवाल (नाबालिग) के खिलाफ थाना बाग सेवनिया में एफआईआर दर्ज कराई।
थाना बाग सेवनिया पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।





