ad
best news portal development company in india

आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा व श्रावण मास में शांति, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने विभागों को दिए समयबद्ध व समन्वित कार्यवाही के निर्देश

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में आगामी महीनों में मनाए जाने वाले जिले में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों को शांति, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 18 जून 2026 को कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
बैठक में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा तथा श्रावण मास के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शांति समिति सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए कि त्योहारों से पूर्व प्रमुख मार्गों का पैचवर्क, बिजली के झूलते तारों की मरम्मत, पेयजल की नियमित आपूर्ति, नगर व नालियों की साफ सफाई, पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा इन सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में मोहर्रम पर्व के संबंध में निर्णय लिया गया कि जुलूस एवं अखाडों के लिए निर्धारित मार्गों का कडाई से पालन कराया जाएगा तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंद्रटेकडी क्षेत्र में लगने वाले मेले को देखते हुए साफ सफाई, विद्युत, यातायात, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका व पुलिस विभाग को दिए गए। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड यात्राओं के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए गए।
साथ ही कलेक्टर ने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जिले में सभी पर्व शांति, अनुशासन और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हों, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे, एसडीएम सत्येंद्र बैरवा सहित अन्य जिला अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *