ad
best news portal development company in india

खरगोन के विद्यार्थियों ने मलेशिया में रचा इतिहास

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीती कई चैंपियनशिप ट्रॉफियां,
कलेक्टर ने प्रतिभागियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

खरगोन। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि जिले के 8 होनहार विद्यार्थियों ने मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर विभिन्न श्रेणियों में चैंपियनशिप एवं प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में युवान परसाई, श्रीजी महाजन, ईश्वी महाजन एवं सौम्य राठौड़ ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब प्राप्त किया। वहीं रुद्र राठौर, बुरानुद्दीन बोहरा, अनिकेत पोरवाल एवं वंशिका कोठारी ने प्रथम स्थान हासिल कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विश्व के 23 देशों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें खरगोन के बच्चों ने अपनी मेधा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों से भेंट कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा कि जिले के बच्चों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खरगोन की पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त हुई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *