best news portal development company in india

सांसद के निजी सचिव यादव ने सडक हादसें मे घायलों को पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

 

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

        खरगोन। बड़वाह-शनिवार देर रात को इंदौर रोड पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में बाईक सवार जा घुसे । जो रात मे सड़क पर घायल अवस्था मे पड़े थे। वही किसी काम से आ रहे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निजी सचिव ब्रजेश यादव की नजर पड़ी। उन्होंने मौके पर तुरंत ठहर कर उनको बड़वाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर घायल अवस्था के कारण अस्पताल मे उपचार के बाद उनको यादव ने इंदौर रैफर करवाया। बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे उनको सिर मे ज्यादा चोट आने के कारण इंदौर रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति पुनासा तरफ के निवासी बताये जा रहे है। फिलहाल तो उनका इंदौर मे इलाज जारी है। यादव की तत्परता से उनको सही समय पर इलाज मिला है। यादव ने मानवता का परिचय दिया है। ब्रजेश यादव ने कहा कि किसी भी सडक हादसे मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना मानव धर्म भी है और आपका कर्तव्य भी।

इधर सरकार ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर योजना को दे रखी है मंजूरी…..

      म.प्र. की मोहन सरकार ने घायलों की जान बचाने के लिए योजना को मंजूरी दे रखी है। जिसमें  घायलों की जान बचाने वाले आम नागरिकों से अब कानूनी सवाल नही होगे। बल्कि  सरकार के द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। आमतौर पर घायलों की मदद के लिए आगे आने वालो से सवाल पूछे जाते  थे, इसी वजह से कई बार घायलों की मदद के लिए लोग आगे आने से भय खाते है। इस परोपकार से जोड़ने के लिए लोगो को इनाम एवं पुरस्कार देने की भी योजना बनाई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *