धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का लूटा गया माल बरामद हुआ है।
यह खुलासा बाग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद हुआ। 13 मार्च 2026 को ब्राह्मण मोहल्ला के निवासी राजकुमार मालवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाश नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके घर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि इसी तरह की एक वारदात 12 मार्च को खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में भी अंजाम दी गई थी।
विशेष टीमों ने पकड़ा गिरोह
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनाई गई विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, अय्यूब शाह, दिनेश, दिलीप, शहजाद, रमेश, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार और नरसिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजीव शर्मा बताया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल जब्त किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 20 लाख रुपए का स्कॉर्पियो वाहन, 10 लाख रुपए का अर्टिगा वाहन और लगभग 57 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपए का माल बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के 6 सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पुरे नेटवर्क
वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और और बड़े खुलासे करने में लगी है।





