ad
best news portal development company in india

महिला पुलिस थाना धार द्वारा लगातार किया जा रहा है बिछडते परिवारों को जोडने का प्रयास

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमती पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक धार श्री आनंद तिवारी द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने एवं पति-पत्नी के पारिवारिक मामूली विवादों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश (काउंसलिंग) के माध्यम से रिश्तों को टूटने से बचाने हेतु महिला थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।


इसी क्रम में महिला थाना धार में आवेदिका रेखा (परिवर्तित नाम) द्वारा एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि दोनों पति पत्नी की शादी समाज के जाति समाज के रिति रिवाज से पांच साल पहले हुआ था तथा उनका एक तीन साल का लडका है। पति आयेदिन उसके साथ झगडा करता है और चरित्र शंका कर मारपीट करता है तथा सास व ससुर भी आयेदिन छोटी छोटी बात को लेकर उसे परेशान करते तथा गाली गुप्ता करते है और पति, सास व ससुर द्वारा गाली गलौच कर मारपीट करके घर भगा दिया है इस संबंध में शिकायत की गई थी।


महिला थाना प्रभारी द्वारा उक्त शिकायत की जांच सउनि रामसिंह गौर को सौंपी गई तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए महिला पुलिस टीम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार से श्रीमती लेखा शर्मा की उपस्थिति में तत्काल दोनों पक्षों को थाने बुलाकर अलग अलग परिवार के साथ समझाया गया । परिवार के महत्व को समझाते हुए साथ रहकर जीवन व्यतीत करने हेतु भरसक प्रयास किया गया।
परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के मध्य आपसी सुलह हो गई। पति द्वारा अपनी पत्नी को किसी भी प्रकार से वाद विवाद, लडाई झगडा नहीं करेगा, गाली गलौच व मारपीट नहीं करेगा। पत्नी से प्रेम पूर्वक रहेगा और पति धर्म का पालन करेगा। इस प्रकार पति द्वारा आश्वासन दिया कि पत्नी को भविष्य में पूरे सम्मान के साथ रखेगा ।
महिला पुलिस टीम धार द्वारा टूटते रिश्तों को बचाने हेतु इस प्रकार के प्रयास लागातार जारी रहेंगे।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक क्लेर डामोर, सउनि रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक रतन कटारे, प्रधान आरक्षक सीता अलावा, आरक्षक राकेश देवल एवं महिला सैनिक पूजा कटारे की विशेष भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *