ad
best news portal development company in india

जल संरक्षण में डॉ. अनार सिंह ठाकुर की बड़ी उपलब्धि, ‘वॉटरएड इंडिया’ ने जल चैंपियन प्रमाण पत्र से नवाजा——

SHARE:

देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल

टोंकखुर्द (देवास)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोंकखुर्द के उच्च माध्यमिक शिक्षक और वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. अनार सिंह ठाकुर ने अब जल संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था ‘वॉटरएड इंडिया’ (WaterAid India) ने डॉ. ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘जल चैंपियन’ (Jal Champion) के सम्मान से सम्मानित किया है।


छात्रों और समाज को किया जागरूक, डॉ. ठाकुर पिछले एक वर्ष से जल संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने और जल शुद्धिकरण जैसे गंभीर विषयों पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच अभियान चलाकर उन्हें जल बचाने की शपथ दिलाई और वैज्ञानिक तरीकों से जल को शुद्ध रखने के प्रति जागरूक किया। संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र में डॉ. ठाकुर के डिजिटल जागरूकता प्रयासों और समुदाय के विस्तार में उनके योगदान की सराहना की गई है।
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं डॉ. ठाकुर उल्लेखनीय है कि डॉ. अनार सिंह ठाकुर पूर्व में भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग में ‘आनंदक’ के रूप में उनकी सक्रियता और शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने की उनकी शोधपूर्ण दृष्टि समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई है।


जल ही जीवन है का दिया संदेश


अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. ठाकुर ने कहा, “पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल धरोहर है। यदि हम आज सचेत नहीं हुए, तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। मेरा लक्ष्य हर घर और हर विद्यार्थी तक जल संरक्षण का संदेश पहुँचाना है।” उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *