बिलाल खत्री
आलीराजपुर क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए आलीराजपुर से खंडवा रेल लाईन के लिए ताप्ती रेलवे लाइन समिति के वर्षो से चल रहे प्रयास अब सार्थक होते दिखाई दे रहे है.लंबे समय से लंबित इस रेल परियोजना को लेकर समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं रेलवे विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे लाईन के कार्य को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जा रहा था।
जिसका परिणाम अब नजर आने लगा है.यह बात स्थानीय रेलवे समिति की संस्कार कालोनी स्थित गेहलोत निवास पर आयोजीत बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल नें कहा हमारे द्वारा प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे औपचारिक स्वीकृति एवं बजट प्रावधान की दिशा में भी ठोस प्रगति देखने को मिलेगी।
समिति के सचिव अभिभाषक राजेश राठौर ने कहा की यह रेल लाइन आसपास के जिलों से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
समिति ने परियोजना को गति दिलाने में सहयोग के लिए राज्य सभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, रतलाम झाबुआ सांसद अनीता नागरसिंह चौहान, बड़वानी खरगोन सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, आदि जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शांतीलाल
सोमानी,संयोजक अरविंद गेहलोत, केन्द्रीय उपाध्यक्ष नंदू पंचोली, भाजपा वरिष्ठ नेता दशरथसिंह चंदेल, राजपूत समाज अध्यक्ष मानेंद्रसिंह गेहलोत, सतीश भाटी, धर्मेंद्रसिंह चौहान, महेन्द्र टवली, संतोष राठौड़, हेमंतसिंह सिसोदिया, लविंद्रसिंह चौहान, पत्रकार यतेंद्र सोलंकी, अजय गेहलोत, योगेश सोलंकी, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश आर वाघेला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l






