ad
best news portal development company in india

अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन 27 फरवरी को

SHARE:

चंद्र शेखर आजाद नगर में तैयारियां का मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर नीतू माथुर ने किया निरीक्षण

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की 95वीं शहादत दिवस पर चंद्र शेखर आजाद नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर
प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। गुरुवार को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर नीतू माथुर ने सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आजाद कुटिया,हेलीपेड से आजाद कुटिया तक पहुँच मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने आजाद कुटिया से मुख्य सभा स्थल तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, हितलाभ वितरण कार्यक्रम, लोकार्पण एवं भूमिपूजन गतिविधियों सहित सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएँ।

कलेक्टर नीतू माथुर ने कार्यक्रम स्थल पर आवागमन की सुगम व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघ मित्रा, अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र बघेल, निधि मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *