ad
best news portal development company in india

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर (ग्रामीण) व उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज, खरगोन के द्वारा ली गई जिला खरगोन पुलिस की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक

SHARE:

 

आईजी इंदौर ग्रामीण अनुराग द्वारा खरगोन जिले में किया गया पुलिस थाना/चौकियों का औचक निरीक्षण

देर रात्रि में महाराष्ट्र सीमा से लगे चैनपुर थाने और बिस्टान थाने पहुंचे आईजी जोन अनुराग

थाने के रिकॉर्ड कीपिंग, कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीएनएस, एनसीआरपी पोर्टल, मलखाना, पुलिस पब्लिक रिलेशन, हवालात में बंदियों की सुरक्षा, थाने की साफ़ सफ़ाई, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था आदि विषयों पर किया थाना स्टॉफ से सवाल जवाब

थाना स्टॉफ की समस्याएं सुनी, उनकी हेल्थ, अवकाश, रहने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट आदि बिंदुओं पर ली जानकारी 

दिनांक 23 सितंबर 2024 को पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में जिले के समस्त एसडीओपी,थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी  कार्यों की समीक्षा की गई

 वार्षिक अपराध और कानून व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

बैठक मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना ने जिला खरगोन मे घटित होने वाले अपराधों की  जानकारी दी

पुराने लंबित गंभीर अपराधों में अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय प्रस्तुत करने, फरार अपराधियों की धरपकड़ के टारगेट दिए

न्यायालय के सम्मन वारंट तामील कराए जाने, प्रकरणों की रेगुलर मॉनिटरिंग करने,अपराधियों को सज़ा दिलाए जानें हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु किया मार्गदर्शन

महिलाओं, बालिकाओं के विरुद्ध, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध अपराधों को नियंत्रण करने, त्वरित विवेचना करने और राहत प्रकरण तैयार करने हेतु विवेचको को प्रेरित किया

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु खरगोन पुलिस के प्रयासों की सराहना की और आने वाले समय में इसमें और कमी लाने हेतु प्रोत्साहन किया

आईजी अनुराग द्वारा खरगोन में SAF बटालियन की स्थापना, जैतापुर चौकी के उन्नयन आदि के प्रगति की भी समीक्षा की और आवंटित भूमि और प्रोजेक्ट का साइट विजिट भी किया गया 

इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग के द्वारा जिला खरगोन मे दिनांक 23.09.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन मे वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक के आयोजन मे पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना, एएसपी खरगोन मनोहर सिंह बरिया सहित जिले के समस्त एसडीओपी,थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे । 

बैठक से पूर्व दिनांक 22.09.24 को आईजी इंदौर ग्रामीण अनुराग द्वारा खरगोन जिले के महाराष्ट्र सीमा से लगे चैनपुर थाने और बिस्टान थाने का औचक निरीक्षण भी किया गया व आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए । 

दिनांक 23.09.2024 को आयोजित हुई वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग पुलिस व उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिले के समस्त एसडीओपी,थाना प्रभारी व चौकी प्रभारीयो को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए व बैठक मुख्यतः निम्न बिन्दुओं पर केंद्रित रही :–

लंबित संपत्ति संबंधी अपराध, शरीर संबंधी अपराध एवं महिला संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया ।

सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पतारसी एवं बरामदगी कर लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जुआ, सट्टा, अवैध गौवंश परिवहन, अवैध हथियारों एवं शराब की तस्करी तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण के आवेदन पत्रों की समीक्षा कर आरोपियों की जमानत निरस्तव कराने की कार्यवाही की जावे । 

मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।

स्थाई वारंट, फरारी वारंटों की तामीली के प्रयास अधिक से अधिक करने हेतु किया निर्देशित करने के साथ प्रत्येक लंबित अपराध की  जानकारी ली वही शीघ्र निराकरण व वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए किया निर्देशित किया । 

विगत रात्री मे चैनपुर थाने का निरीक्षण कर, थाने के रजिस्टर व शस्त्रागार को भी चेक किया। प्रस्तावित बटालियन की आवंटित भूमि का भी निरीक्षण कर बिल्डिंग प्लानिंग नक्शे आदि को देखा गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *