शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…
कोलम्बो / भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पे अपना दबदबा कायम रखते हुए उसे T-20 वर्ल्डकप के ग्रुप मैच में 61 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की भारत 6 पॉइंट लेकर टॉप पर बना हुआ है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया भारत के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 77 रन बनाए इसके अलावा भारत की और से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, शिवम दुबे ने 27 रन, और तिलक वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया पाकिस्तान की तरफ से सैम अय्यूब ने 3 विकेट लिए भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य को भारत के गेंदबाज़ों ने मुश्किल बना दिया और पूरी टीम को 114 रन पे समेट दिया पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से आत्म-समर्पण कर दिया पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ही थोड़ा संघर्ष करते हुए 44 रन बनाए इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने 23 रन की पारी खेली बाकी बल्लेबाज़ तू-चल, में-आया की तर्ज़ पर सिर्फ पिच देखने आए भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए भारत की इस टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत है।





