best news portal development company in india

सांसद श्री पाटिल के प्रयास रंग लाए, रासायनिक खाद के दो रैक पहुंचे सनावद स्टेशन कृषकों ने कहा धन्यवाद मुख्यमंत्री और सांसद

SHARE:

 

                                                       

इक़बाल खत्री

खरगोन । गत दिनों खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर भिकनगांव, बड़वाह विधानसभा के साथ ही खरगोन जिले के कृषकों के लिए रासायनिक खाद की आपूर्ति हेतु आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को रासायनिक खाद का रैक उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

सांसद के प्रयास रंग लाये जिसमे सनावद स्टेशन पर खाद के दो रैक पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय हैं की सांसद श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री को बताया था कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भीकनगांव, बड़वाह एवं खरगोन जिले के अन्य क्षेत्र के कृषकों हेतु फसलों में रासायनिक खाद की आवश्यकता होने से सनावद में रासायनिक खाद की रैक की आवश्यकता है ,जिससे कि कृषकों को समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध हो सके। सांसद पाटिल के प्रयास को सफलता मिली खाद के रैक क्षेत्र में पहुंचने पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *