ad
best news portal development company in india

वन मंडल धार में वनों एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा हेतु ड्रोन स्क्वाड की स्थापना

SHARE:

  धार,ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार वन मंडल अधिकारी के निर्देशानुसार वन मंडल धार के अंतर्गत वनों एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ड्रोन स्क्वाड की स्थापना की गई है। इस ड्रोन स्क्वाड में 01 डिप्टी रेंजर, 02 वन रक्षक, 01 ड्रोन ऑपरेटर तथा 01 चौकीदार कार्यरत हैं।
ड्रोन स्क्वाड द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण, अवैध कटाई एवं अन्य वन अपराधों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे वन संरक्षण के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। साथ ही वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है।


ड्रोन के माध्यम से मांडव क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर वन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। हाल ही में मांडव के नालछा क्षेत्र में नीलगाय का एक शावक अपनी माता से बिछुड़ गया था, जिसकी खोजबीन में ड्रोन स्क्वाड की सहायता ली गई।
इसके अतिरिक्त ड्रोन स्क्वाड द्वारा विभिन्न विभागीय गतिविधियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर आवश्यक दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है, जो भविष्य में निगरानी, योजना निर्माण एवं संरक्षण कार्यों में सहायक सिद्ध होगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई