ad
best news portal development company in india

कन्याशाला की पांच छात्राओं का आकांक्षा योजना में चयन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी की कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत जीवविज्ञान संकाय की छात्राओं मंजू रुमालसिंह डावर , अंजू राकेश टैगोर तथा सुनिता डोंगरसिंह सोलंकी इन्दौर के लिए एवं गणित संकाय की अंजलि जितेन्द्र जामोद तथा चंदा मोहनसिंह अलावा का भोपाल के लिए चयन हुआ । छात्राओं के चयन होने पर प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा , प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी , मनोज साधु , कविता मुकाती , पन्नालाल बर्फा, लक्ष्मणसिंह जामोद , नीतेश गोयल , दीपक मालवीया , अनिल पाण्डेय आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।विज्ञान संकाय की वन लाइनर मिलने पर
कुक्षी की विज्ञान संकाय की फिजिक्स , कैमिस्ट्री व बायोलॉजी की महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित पुस्तकों वन लाइनर के मिलने पर संस्था की छात्राओं की ओर से छात्रा परिषद अध्यक्ष राजनंदिनी सोलंकी ने इसे परीक्षा पूर्व तैयारी की महत्वपूर्ण उत्तर पुस्तिका मानते हुए परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने के प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम सिंह वरकड़े के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *