ad
best news portal development company in india

थाना धामनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट करने वाले आरोपियों को मशरूका सहित किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

थाना धामनोद क्षेत्रांतर्गत मिर्ची मंडी रोड, दुधी पर लूट की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 309(6) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर तथा एसडीओपी धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साधनों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों—

  1. सावन पिता महेश गावड़, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लौधीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार
  2. श्याम पिता कालू मेड़ा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लौधीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार
  3. रोहित पिता भेरूसिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लौधीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार

को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना दिनांक को फरियादी के साथ लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया।

बाद पूछताछ तीनों आरोपियों से पृथक-पृथक कुल 1,95,000/- नगद राशि तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP11 ZJ 9772, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000/- है, जप्त की गई।

उक्त प्रभावी कार्यवाही के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे, सउनि जुवान सिंह हरवाल, सउनि सुरेन्द्र सिंह राजावत, प्र.आर. 646 सज्जन सिंह डिंडोरे, आर. 1188 मनीष राठौर, आर. 394 अजीत सिंह मंडलोई, आर. 1158 निखिल अवास्या की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण:

  1. सावन पिता महेश गावड़, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लौधीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार
  2. श्याम पिता कालू मेड़ा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लौधीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार
  3. रोहित पिता भेरूसिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लौधीपुरा, थाना धामनोद, जिला धार

बरामदगी:
कुल 1,95,000/- रुपये नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP11 ZJ 9772, अनुमानित कीमत ₹60,000/-रुपये

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *