धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी के पूर्व छात्र एवं ग्राम धुलसर के श्री संजयजी पाटीदार (शिक्षक) के सुपुत्र “यश पाटीदार” ने सेंट्रल गवर्नमेंट की राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित IBPS बैंकिंग परीक्षा (2025) में Probationary Officer (PO) पद पर चयनित होकर परिवार, स्कूल,ग्राम और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। मा.यश सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया बैंक हेतु चयनित हुए है। उनकी प्राथमिक / माध्यमिक शिक्षा ब्राइट पब्लिक स्कूल कुक्षी में हुई थी।
मा.यश पाटीदार की इस उपलब्धि पर स्कूल के संचालक डॉ निर्मल कुमार पाटीदार, कमलेश परसाई, श्रीमती पुष्पा पाटीदार, श्रीमती मीनाक्षी परसाई एवं प्राचार्य हितेंद्र पाटीदार तथा स्कूल स्टॉफ ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।






