खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग खरगोन द्वारा 22 जनवरी को नवग्रह मेला मैदान में हाट बाजार के दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान नाट्य दल ने निमाड़ी भाषा में प्रभावी नाटक प्रस्तुति एवं गीत संगीत के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया। इस दौरान नाट्य दल ने आदिवासी भाषा में भी इसके दुष्परिणामों के बारे में ग्रामीण जनता को अवगत कराया। नाटक को देखने बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।






