ad
best news portal development company in india

खरगोन यातायात पुलिस के द्वारा नागरिकों में “यातायात नियमों के प्रति जागरूकता” हेतु चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी ने बच्चों को बताए यातायात के नियम,
अभियान मे बच्चों को बिना हेलमेट पहने या बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने की दी समझाइश,
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, ओवर स्पीडिंग आदि यातायात नियमों से कराया अवगत साथ ही प्रति वर्ष होने वाले वाहन दुर्घटनाओ के संबंध मे भी बताया गया।

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.01.2026 को ग्राम पिपरखेड़ा पंचायत में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 50 से 60 छात्र/छात्राओं तथा स्कूल के स्टाफ एवं नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट्स तथा बुकलेट्स वितरित की गई तथा मौजूद नागरिकों एवं बच्चों को वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीटबेल्ट पहनने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ओवर स्पीडिंग न करने आदि नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया एवं उनके परिजनों को भी समझाईश देने हेतू बताया गया जिससे कि वाहन दुर्घटनाओ मे कमी आ सके ।

उक्त जागरूकता अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी, उनि अमजद खान, आरक्षक सुनिल धौपे तथा थाना यातायात खरगोन का स्टाफ मौजूद रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *