कसरावद : सलीम खान
खरगोन जिले के कसरावद में
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे। पटवारी सड़क मार्ग से जिले में पहुंचे, जिसके चलते मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन सहित अन्य स्थानों पर जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया गया।

पटवारी ने मीडिया से चर्चा में प्रदेश सरकार के काबिना मंत्री विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि इन नेताओं के अर्नगल बयानबाजी पर सरकार और पार्टी चुप्पी साधे है। जनता के वोट लेने के बाद प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को अनदेखा कर रही है। उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण का अहंकार नही रहा तो बीजेपी का अहंकार भी ज्यादा दिन नही रहेगा। प्रदेश की जनता अपने खून-पसीने की राशि का दुरुपयोग होते देख रही है। पटवारी इसके बाद भीकनगांव में बिंजलवाड़ा परियोजना को लेकर आयोजन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए।
बाईट- जितु पटवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष






