ad
best news portal development company in india

पुलिस लाइन खरगोन में यातायात थाने के द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । इसी क्रम में आज दिनांक 19.01.2026 को पुलिस लाईन खरगोन में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल की उपस्थिति में यातायात नियमों के प्रति सुरक्षा हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के द्वारा अपने संबोधन में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस मुख्यालय से जिले को आवंटित पुलिस बल के मूवमेंट में उपयोगी नवीन ट्रैव्लर वाहन का भी पूजन किया गया ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक प्रफुल्ल जोशी जी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों को वीडियो एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया । साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता, यातायात संकेतों, रोड मार्किंग के महत्व तथा उनके पालन के संबंध में जानकारी दी गई एवं अभिभावकों को भी नियमों का पालन कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरटीओ अधिकारी रितु अग्रवाल, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रमेश सोलंकी, लाईन सूबेदार मुकेश हायरी, सूबेदार दीपेन्द्र स्वर्णकार सहित जिले के विभिन्न थानों से आए लगभग 80 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी साथ ही लगभग 100 स्कूली छात्र छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स की भी सहभागिता रही ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *