शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…भोपाल / नरेला विधानसभा के वार्ड-41 में स्थित बाग फ़रहत अफज़ा का मेन रोड बनने का कार्य आज शुरू हो गया है बरसो से अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा इस मुख्य मार्ग की तकदीर अब खुल गई है कई कॉलोनियों के निवासियों की बाग फ़रहत अफज़ा रोड से लगातार आवाजाही बनी रहती है इस रोड के बनने से लाखों लोगों को फायदा पहुँचेगा।

बारिश के दिनों में इस खस्ताहाल रोड की हालत और भी दयनीय हो जाती है पानी और कीचड़ से भरे रास्ते पर चलना मानो काँटो की राह पर चलने जैसा होता था सूखे रोड पर वाहनों की आवाजाही से दिन भर धूल उड़ती थी जिससे यहाँ रहने वाले यहाँ से निकलने वाले और यहाँ कारोबार करने वाले लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था दमा, अस्थमा, साँस फूलने जैसी बीमारियों से आम आदमी ग्रस्त होने लगे है धूल भरी सड़क पर साँस लेना मुश्किल हो रहा था।वार्ड 41 के बाग फ़रहत अफज़ा की इस मुख्य सड़क को बनवाने के सबसे ज़्यादा प्रयास और मेहनत यहाँ के निवासी और समाजसेवी जावेद खान एम्बुलेंस की रही है

और जावेद की जी तोड़ मेहनत रंग लाई और जावेद ने इस सड़क को बनवाने के लिए ढेरो वीडियो बनाकर सोशल-मीडिया पर डाले वार्ड कार्यालय में आवेदन दिए नगर-निगम भोपाल में आवेदन देने के लिए चक्कर काटे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 181 पे कंप्लेन करके शिकायत दर्ज करवाई और अंत मे अभी 4 दिन पहले कलेक्टर ऑफिस की जनसुनवाई में जाकर आवेदन दिया भोपाल कलेक्टर ने संज्ञान लेकर नगर-निगम भोपाल को सड़क बनाने का आदेश दिया भोपाल नगर-निगम ने त्वरित कार्यवाही करके आज से वार्ड 41 की मुख्य सड़क को बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है वही सड़क बनने पर बाग फ़रहत अफज़ा के निवासियों ने समाजसेवी जावेद खान को उनकी मेहनत को सराहा और उनको मुबारकबाद दी।






