ad
best news portal development company in india

नवग्रहों के पूजन दर्शन के साथ गौरव दिवस का हुआ शुभारंभ

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

नगर के गौरव दिवस पर भव्य आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,
सायंकाल में कुंदा नदी की आरती, नागपुर के कलाकारों ने दी नगाड़ो की प्रस्तुति

खरगोन । नवग्रहों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध खरगोन नगर का गौरव दिवस 14 जनवरी को भगवान सूर्य की अगुवानी के पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः नवग्रहों के पूजन दर्शन के साथ गौरव दिवस का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, नगर पालिका सीएमओ कमला कौल सहित सभापति, पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी व नगरवासी उपस्थित रहे।
शोभायात्रा नवग्रह मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य आयोजन स्थल कुंदा नदी तट स्थित किला मैदान परिसर पहुंची, जहां 101 फीट तिरंगे का झंडावंदन कर राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजनों को लेकर कुंदा नदी तट को भव्य रूप से सजाया गया। सायंकाल गणेश मंदिर के सामने कुंदा नदी किनारे दीपदान एवं महाआरती का आयोजन हुआ। साथ ही भव्य व रंगारंग आकर्षक आतिशबाजी की गई। इसके पश्चात नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
14 जनवरी की सांयकाल में कुंदा नदी तट पर जिले के गौरव दिवस का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, कलेक्टर भव्या मित्तल, नगर पालिका सीएमओ कमला कौल एवं नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी में कुंदा नदी की आरती के साथ हुआ।
शुभारंभ अवसर पर भव्य आतिशबाजी ने आकाश को रोशन कर दिया, वहीं नागपुर से आए नगाड़ों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से गौरव दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *