ad
best news portal development company in india

पर्यटन स्थल महेश्वर के पीएम श्री विद्यालय में आत्म रक्षा प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत पर्यटन स्थल महेश्वर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रजकांत शुक्ला ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक लड़की और महिला के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास होता है और वे स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बनती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक बालिकाओं से इस प्रशिक्षण में भाग लेने का आह्वान किया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर नीति पाटीदार द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों की जानकारी देने के साथ साथ उनका व्यवहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा।

पर्यटन के जिला समन्वयक नीरज अमझरे ने बताया कि कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में विद्यालय की 200 छात्राओ का प्रशिक्षण आरंभ हुआ है जो 60 दिन चलेगा। इसके साथ ही साइबर क्राइम, इंटरनेट सेफ्टी, महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क एवं वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के संबंध में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान वसुधा विकास संस्थान के संकुल समन्वयक मिथुन रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपने ही क्षेत्र में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। यह प्रशिक्षण भविष्य में किसी भी आपातकालीन या अवांछित परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *