ad
best news portal development company in india

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड कुक्षी का किया निरीक्षण

SHARE:

जल परीक्षण की नियमितता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड कुक्षी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला, विभागीय भण्डारगृह एवं कार्यालय का अवलोकन किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी श्री विशाल धाकड़ भी उपस्थित रहे।

प्रयोगशाला निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जल सैंपलों की टेस्टिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण एवं नियमितता के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कोई भी आम नागरिक अपने निजी जल स्रोत का परीक्षण करवाना चाहता है, तो जल परीक्षण हेतु निर्धारित शुल्क दरें कार्यालय के बाहर स्पष्ट रूप से चस्पा की जाएं, जिससे आमजन जल परीक्षण के प्रति जागरूक होकर समय-समय पर अपने जल स्रोतों की जांच करवा सकें।

कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जल परीक्षण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड सरदारपुर के कार्यपालन यंत्री श्री नवल सिंह भूरिया, उपखण्ड कुक्षी की सहायक यंत्री कु. चेतना सिसोदिया, उपखण्ड निसरपुर के सहायक यंत्री श्री तोल सिंह मचार, तहसीलदार, समस्त उपयंत्री, विकासखंड समन्वयक, प्रयोगशाला रसायनज्ञ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *