धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
नाम गिरफ्तार आरोपी अतिशय पिता गिरीश अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
कुक्षी क्षेत्र के निवासी पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी पुत्री के अश्लील फोटो व बीडियो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे वाट्सऐप पर भेजे गये है तथा सोशल मीडिया द्वारा इन्स्टाग्राम वेबसाईट पर डाले जा रहे है।
सूचना पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 351(3) बीएनएस एवं 67,67(ए) आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।sp मयंक अवस्थी ने इसे,गंभीरता से लेकर एसडीओपी सुनील गुप्ता एवं asp विजय डावर के मार्गदर्शन एवं टी आई कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित की ।सोशल मीडिया साईट्स वाट्सऐप एवं इन्स्टाग्राम से आरोपी का डाटा एवं लोकेशन पता की गई जो अलीगढ़ उत्तरप्रदेश की आने पर कुक्षी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम को अलीगढ़ उत्तरप्रदेश भेजा गया जिन्होने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त मोबाईल एवं लैपटाप जब्त कर आरोपी को 12.1.26 को जेल, अलिराजपुर भेजा गया है।
इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सोनू चौहान, आरक्षक विपिन यादव, अजय तंवर, नीरज धार्वे एवं सायबर सेल धार प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त गुन्जाल, प्रधान आरक्षक सर्वेशसिंह, आरक्षक प्रशान्त चौहान, शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।






