धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्रीमति पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में धार जिले में चाइनीज़ डोर (मांझा) धरपकड़ करने हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी/नगर पुलिस अधीक्षक पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर 01पिथमपुर पुलिस द्वारा चाइनीज़ डोर(नायलॉन/कांचयुक्त मांझा) के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह चाइनीज डोर मानव जीवन, पशु-पक्षियों तथा खासकर दोपहिया वाहन चालक यातायात के लिए अत्यंत खतरनाक है और शासन द्वारा पूर्णतः प्रतिबंधित है।
अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित एवं विक्रय किए जा रहे चाइनीज़ धागे पर कारवाई की जा रही है इस दौरान _नमन पिता बंटी चौहान उम्र 18 साल निवासी तीन बत्ती चौराह राधाकृष्ण मंदिर के पास सेक्टर 01 पिथमपुर के विरुद्ध धारा 223ए बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे चाइनीज़ धागे का प्रयोग न करें और न ही इसकी खरीद-फरोख्त में शामिल हों। यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस सेक्टर 01पिथमपुर पुलिस थाने पर सूचना दें।
जन-सुरक्षा के प्रति सेक्टर 01 पिथमपुर पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतिबंधित एवं खतरनाक सामग्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री रवि सोनेर एवं थाना प्रभारी श्री ओपी अहिर के मार्गदर्शन में दिनांक 10.01.26 मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्यक्ति महिन्द्रा ब्रिज के पास सेक्टर पीथमपुर पर एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी मे चायना माझा/डोर के गट्टे बैचने के लिए खडा है। मुखवीर सूचना पर विश्वास कर मुखवीर द्वारा बताये स्थान पर पहुचे जहां पर एक व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी को लेकर खडा था जो पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा जिसे पंचान व हमराह फोर्स की मदद से पडका जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम नमन पिता बंटी चौहान जाति मराठा उम्र 18 साल निवासी तीन बत्ती चौराह राधाकृष्ण मंदिर के पास पीथमपुर को होना बताया जिसके हाथ मे लिए सफेद बोरी को चैक करते 12 गट्टे चायना मांझा/डोर के मिले उक्त चायना धागा(मांझा) मानव जीवन के लिए खतरनाक होने से इसके विक्रय संग्रहण पर प्रतिपंध होने का श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय के आदेश का स्पष्टता उलंघन करना पाया जाने से आरोपी नमन चौहान का उक्त कृत्य धारा 223 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी का नाम
नमन पिता बंटी चौहान उम्र 18 साल निवासी तीन बत्ती चौराह राधाकृष्ण मंदिर के पास
सेक्टर 01 पिथमपुर जिला धार
जप्त मश्रुका का विवरण
कुल 12 नग अवैध चाइनीज डोर(मांझा) कीमती 8400/- रुपये
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीथमपुर निरीक्षक श्री ओ.पी अहिर, सउनि केके
परिहार,सउनि ओमेन्द्र सिह भाटी, प्रआर प्रदीप पाटील, प्रआर.विजय, प्रआर अनिल, आर.विक्की कुशवाह का विशेष योगदान रहा है।






