धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
नाम आरोपीगण- 1. विक्रम पिता भुरिया उर्फ भुरू वास्केल जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बैडवालिया थाना
कुक्षी जिला धार (म.प्र.)
2. भुरिया उर्फ भुरू पिता मांगीलाल वास्केल जाति भील उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बैडवालिया
थाना कुक्षी जिला धार (म.प्र.)
थाना कुक्षी अपराध 551/2025 धारा -137(2) बीएनएस इजाफा धारा 66, 64,64(2)(m),142 बीएनएस एवं ¾,5L/6 पोक्सो एक्ट ।
घटना दिनांक 14.12.2025 को फरियादी निवासी ग्राम बैडवालिया ( मालीफलिया ) ने पुलिस चौकी निसरपुर आकर रिपोर्ट किया की उसकी बड़ी लड़की अपहृता जिसकी उम्र 17 वर्ष है । दिनांक 01.12.2025 को हम सभी घर पर थे और खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे कि रात करीबन 8.30 बजे मेरी लड़की घर पर से बिना बताये कही चली गयी जिसकी आसपास रिस्तेदारो मे तलाश करते नही मिलने पर चौकी आकर रिपोर्ट करने आने पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 561/2025 धारा 137(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।
नाबालिक बालिका होने से मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के नेतृत्व में नाबालिक अपह्ता उम्र 17 साल की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के एवं टीम के सदस्य थे।
पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की टीम के द्वारा लगातार प्रयास कर मुखबीर तंत्र को मजबुत कर निसरपुर से गुजरात मजदुरी करने जाने वाले लोगो से सम्पर्क कर उक्त नाबालिक अपर्हता के तलाश के संबन्ध में बताया और तकनिकी साक्ष्य भी एकत्रित किये गये तभी सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक अपह्ता गुजरात के जुनागढ में मजदुरी करते दिखी जिस पर से चौकी निसरपुर कि टीम तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर गुजरात के लिये मय नाबालिक अपर्हत के पिता को लेकर रवाना किया गया जहां जुनागढ पहुचकर तलाश करने पर नाबालिक अपर्हता नहीं मिली बाद मुखबिर से पुन: सम्पर्क कर व सायबर सेल से मदद ली गई तो पता चला की अपहृता जुनागढ़ सुबह सुबह कही चली गयी है बाद मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त होने पर की नाबालिक अपर्हता गुजरात के गोण्डल जिले के एक गांव में है टीम रवाना होकर गोण्डल अपहृता के पिता रूपला को लेकर पहुची जहा से अपहृता को साथ लेकर चौकी निसरपुर आयी । अपह्ता के कथन महिला उपनिरीक्षक से कराने पर जो अपह्ता द्वारा आरोपी विक्रम पिता भुरिया उर्फ भुरू द्वारा अपने पिता भुरिया उर्फ भुरू के सहयोग से अपहरण कर बलत्कार करने के सम्बन्ध मे बताने पर कथनो के आधार पर व विवेचना मे आये साक्ष्यो के आधार पर आरोपी 1. विक्रम पिता भुरिया उर्फ भुरू वास्केल जाति भील उम्र 20 वर्ष व भुरिया उर्फ भुरू पिता मांगीलाल वास्केल जाति भील उम्र 50 वर्ष निवासीगण ग्राम बैडवालिया को ग्राम बैडवालिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया ।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि रवि वास्के चौकी प्रभारी निसरपुर, उनि प्रशांत गुंजाल(सायबर प्रभारी धार ) सउनि भुवान चौहान, सउनि थानसिंह जमरा सउनि शंकरसिंह तोमर, प्रआर.816 प्रकाश, आर. 230 प्रशांतसिंह (सायबर धार) आर. 901 शुभम शर्मा (सायबर धार) आर.968 सुभाष चौहान,आर. 90 गौरव, आर. 265 थानसिंह बड़ोले, आर. 55 रविन्द्र, ,आर.679 किशन का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।






