ad
best news portal development company in india

रणवीर सिंह की फ़िल्म धुरंधर ने रचा इतिहास, 831.40 करोड़ का कलेक्शन करके बनी भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म…

SHARE:

शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…मुम्बई / रणवीर सिंह के अभिनय से सजी और निर्देशक आदित्य धर के द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है फ़िल्म धुरंधर ने 831.40 करोड़ का कलेक्शन करके पुष्पा-2 के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है धुरंधर ने अल्लु अरविंद की फ़िल्म पुष्पा-2 का 821 करोड़ की कमाई का रिकार्ड तोड़ दिया है कलेक्शन किया था हिन्दी सिनेमा के इतिहास में फ़िल्म धुरंधर ने 32वे दिन में 831.40 करोड़ का रिकार्ड कलेक्शन करके हिन्दी सिनेमा में मील का पत्थर बनने का मकाम हासिल कर लिया है

धुरंधर का वर्ल्ड-वाइड कलेक्शन 1253.83 करोड़ रहा हिन्दी सिनेमा में कमाई करने के इतिहास में जो काम आज तक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे अभिनेता अपने कैरियर में आजतक नही कर पाए वो काम रणवीर सिंह ने धुरंधर में हमज़ा का किरदार निभाकर कर दिया है धुरंधर को फ़िल्म विश्लेषक और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है एवं जियो स्टूडियो और निर्देशक आदित्य धर को सभी बड़े बैनर और डायरेक्टर बधाई संदेश भेज रहे है फ़िल्म की सफलता से उत्साहित जियो स्टूडियो ने एक वीडियो शेयर करके उसके कैप्शन में लिखा है थैंक-यू-इंडिया, हिन्दी भाषा मे सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली तीन फिल्मों की बात करे तो रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर 831.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके पहले स्थान पर काबिज हो गई है दूसरे स्थान पर अल्लु अरविंद की पुष्पा-2 है जिसने 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है वही तीसरे नम्बर पर शाहरुख खान की फ़िल्म जवान रही जिसने 584 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *