खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर भव्या मित्तल एवं नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी द्वारा नगरीय निकाय के विभिन्न वार्डों में स्थित जल प्रदाय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेयजल के सेम्पल भी लिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्थित सभी पानी की टंकियों, नलकूपों, हैंडपंप सहित समस्त जल स्रोतों के सैंपल लिए जाए और पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। यदि किसी क्षेत्र में पानी दूषित पाया जाता है तो वहां के नागरिकों को पेयजल के उपयोग से रोका जाए। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल, वार्ड पार्षदगण एवं नगर पालिका टीम, जेएमसी की टीम उपस्थित रही।






