ad
best news portal development company in india

जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला कौशल समिति की बैठक कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, युवा संगम योजना सहित छात्रों को विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों में पदस्थापना से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

बैठक के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने योजनाओं में छात्रों के प्रवेश को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इन योजनाओं से जोड़ना आवश्यक है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण रोजगार के अवसर मिल सकें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाया जाए, संस्थानों व उद्योगों से समन्वय बढ़ाया जाए तथा पात्र युवाओं की पहचान कर उन्हें योजनाओं में शीघ्र प्रवेश दिलाया जाए। प्रधानमंत्री कौशल विकास के संचालन के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिख कर अवगत कराए , साथ ही समस्त गतिविधियों से प्रशासन को अवगत कराए , जिले में संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालयों में करियर काउंसलिंग करे विशेष कर उन तहसीलों में जहां से अधिक पलायन हो रहा है ।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद छात्रों की समयबद्ध पदस्थापना सुनिश्चित की जाए। कौशल विज्ञान के माध्यम से जिले के छात्र स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्म निर्भर बन कर अपने परिवार के साथ क्षेत्र के युवाओं के रोजगार उपलब्ध कर विकास कर सकते है । जिले में कार्यरत शासकीय निर्माण एजेंसियों से सम्पर्क कर जिले के युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य योजना तैयार कर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए ।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का अधिकतम लाभ युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिले की निर्माणधीन बिल्डिंग का कार्य जल्द पूर्ण करते ताकि आगामी सत्र में छात्रों को लाभ मिले ।
इस बैठक में समस्त आईटीआई प्राचार्य , उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग , आदिम जाति , जिला अग्रणी बैंक , नगर पालिका आदि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *