best news portal development company in india

श्रमिक व कर्मचारी संपर्क अभियान के अंतर्गत राज्य कर्मचारी संघ ने किया विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से सम्पर्क

SHARE:

 बिलाल खत्री

अलीराजपुर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने सोंडवा तहसील के विभिन्न विभाग  स्वास्थ विभाग,महिला बाल विकास विभाग, खण्ड शिक्षा कार्यालय, बी आर सी कार्यालय के कर्मचारियों से संपर्क कर  श्रमिक एवं कर्मचारी संपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत की l  जिलासंयोजक राजेश आर वाघेला ने कर्मचारी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है l जिसके तारतम्य में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा भी सम्पूर्ण जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है l यह अभिमान 15 दिसंबर तक चलेगा l सभी तहसील एवं ब्लॉक में प्रभारी बनाए गए हैं l वह अपनी टोली बनाकर सभी कार्यालयों में संपर्क करेंगे और कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को नोट करेंगे l प्रांत स्तर की मांगों को

 सूचीबद्ध कर प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा l उन्होंने कहा राज्य कर्मचारी संघ देश का सबसे बड़ा कर्मचारी  हितैषी संगठन है राज्य कर्मचारी संघ समस्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर सजग है, और हमेशा से उनके अधिकारों के लिए प्रयत्नशील  रहता है उन्होंने समस्त कर्मचारियों से उक्त अभियान को सफल बनाने की अपील की है l इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी वेंकटेश मूर्ति ,खण्ड स्त्रोत समन्वयक सरदारसिह चौहान, महिला बाल विकास विभाग श्रीमती शकुंतला परमार ,प्रशांत अजनार, मुकेश गुज़रिया, स्वास्थ विभाग संदीप गेहलोत,प्रताप किराड़, एन एस भिंडे, रविन्द्र वास्केल, सुनील कनेश योगेंद्र कुमार गोड, बहादुर चमेलका, अनिल सोलंकी लखमा कनेश, पिंकी बघेल, साधना डोडवा सहित अन्य कर्मचारियों से सम्पर्क कर श्रमिक, कर्मचारी संपर्क अभियान की जानकारी दी गई l

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *