best news portal development company in india

विजय स्थम्भ पर महिलाओ के लिए सुविधा घर की उठी मांग, किया अनूठा प्रदर्शन

SHARE:

धार इकबाल खत्री

नगर के प्रमुख विजय स्तम्भ चौराहे पर महिलाओ के लिए सुविधा घर नहीं होने के अभाव मे  नगर मे सुविधा घर की उठी मांग।

ज्ञात होवें की नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा विजय स्थम्भ चौराहे पर प्रतिदिन हजारों लोग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से आते हैं और नगर मे रह रहे लोग भी इस चौराहे पर दिनभर आते रहते हैं जिसमे महिलाए भी आती हैं। ख़ासकर महिलाओ के लिए इस चौराहे पर सुविधा घर नहीं होने के कारण महिलाए परेशान रहती हैं। वैसे तो इस चौराहे से करीब 100 मीटर से ज्यादा की दुरी पर बस स्टेण्ड व सिनेमा चौपाटी पर महिलाओ के लिए सुविधा घर हैं परन्तु महिलाओ के लिए इस चौराहे से वहा तक दुरी बहुत ज्यादा रहती हैं उन्हें दिक्क़तो का सामना करना पड़ता हैं। जिसको लेकर इस व्यस्ततम चौराहे पर महिलाओ के लिए एक सुविधा घर अनिवार्य रूप से होना चाइये। जिसको लेकर नगर के एक सामाजिक कार्यकर्त्ता मोनेष शोभा जैन द्वारा प्रशासन तक यह बात पहुंचाने के लिए एक अनूठा प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्त्ता द्वारा इस मांग को लेकर लिखित बैनर को हाथ मे लेकर नगर के विजय स्तम्भ पर संध्या 5 बजे से 6 बजे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया और उक्त गंभीर समस्या को प्रशासन औऱ आमजन को नजर कराते रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *