खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता एवं जन समुदाय की सहभागिता के लिए जिला मुख्यालय खरगोन व जिले के समस्त थानों पर एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया ।
जिला मुख्यालय पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर खरगोन भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल, व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, NCC व NSS के केंडीडेट्स, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। । इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सामूहिकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा । प्रतिभागियों ने नारे लगाते हुए “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया और सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मौजूद जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई गई जिसके पश्चात #RunForUnity मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजत किया गया ।
इसी क्रम में जिले में अनुभाग व थाना स्तर पर भी “Run for Unity” के तहत स्थानीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।






